कौटुंबिक विवाद के बाद अविनाश खोब्रागड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में मचा हड़कंप

नागपुर जिले के खापरखेड़ा थाना क्षेत्र में कौटुंबिक विवाद के बाद एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अविनाश पुंडलिक खोब्रागड़े (42), निवासी वार्ड क्रमांक-1, चिचोली-खापरखेड़ा, तहसील सावनेर के रूप में हुई है। घटना रविवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

  • Save

तीसरे दिन के कार्यक्रम में हुआ विवाद

अविनाश की दादी के निधन के बाद परिवार तीसरे दिन के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान घरेलू कारणों को लेकर अविनाश का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह रात में अकेले घर लौट आए।

गुस्से में घर का सामान तोड़ा

घर लौटने के बाद अविनाश ने कथित तौर पर गुस्से में घर के सामान की तोड़फोड़ की। आवाज सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। देर रात पड़ोसी अपने-अपने घर लौट गए।

  • Save

सुबह पत्नी और बच्चों ने देखा लटकता हुआ शव

सुबह करीब 7 बजे उनकी पत्नी और तीन बच्चे कार्यक्रम से लौटे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने खिड़की से अंदर देखा तो अविनाश फंदे से लटके हुए दिखाई दिए

दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए पड़ोसी

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, लेकिन तब तक अविनाश खोब्रागड़े की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link