भांडे प्लॉट में बैंक कर्मचारियों पर मिर्च पाउडर फेंककर 4.53 लाख की लूट, CCTV में कैद वारदात; आरोपी सूरज बोरकर गिरफ्तार

नागपुर: भांडे प्लॉट स्थित एक बैंक में उस समय हड़कंप मच गया, जब चेहरे पर सफेद कपड़ा बांधे एक युवक ने बैंक कर्मचारियों पर मिर्च पाउडर फेंककर 4.53 लाख रुपये की नकदी लूट ली। वारदात का सनसनीखेज CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 28 वर्षीय आरोपी सूरज बोरकर को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद कर ली।

  • Save

ATM से नकदी लेकर बैंक में दाखिल हो रहे थे कर्मचारी

घटना शाम करीब 5.30 बजे की है। बैंक अधिकारी और कर्मचारी ATM से नकदी निकालकर बैंक शाखा में प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने पीछे से आकर अचानक उन पर मिर्च पाउडर फेंक दिया और नकदी से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गया।

अचानक हमले से बैंक में मची अफरा-तफरी

अचानक हुए हमले से बैंक कर्मचारियों में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने शोर मचाते हुए आरोपी का पीछा किया। इसी दौरान गश्त पर तैनात बीट मार्शल और डिटेक्शन ऑफ क्राइम (DB) टीम के पुलिसकर्मियों की नजर आरोपी पर पड़ी।

  • Save

पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोचा

पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई 4.53 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली।

आरोपी सूरज बोरकर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज बोरकर (28) के रूप में हुई है। वह नागपुर ग्रामीण के भिवापुर तहसील के तातोली का निवासी बताया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

  • Save

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें सूरज बोरकर चेहरे पर सफेद कपड़ा बांधे हुए बैंक कर्मचारियों पर मिर्च पाउडर फेंकता और नकदी लेकर भागता दिखाई दे रहा है। वारदात का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link