मां से गाली-गलौज कर रहे शराबी भाई की हत्या, छोटे भाई ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

नशे में मां से पैसे मांगकर कर रहा था विवाद

नागपुर के कलमना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मां से गाली-गलौज कर उसे परेशान करने और चाकू मारने की धमकी देने वाले शराबी युवक मोहन चिंताराम बांते (21) की उसके छोटे भाई समीर चिंताराम बांते (19) ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। दोनों सगे भाई थे और पांचझोपड़ी, मिनीमातानगर क्षेत्र में रहते थे।

  • Save

शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर मां से गाली-गलौज

पुलिस के अनुसार, मोहन को शराब की लत थी और वह कोई काम नहीं करता था। वह अक्सर शराब के लिए अपने माता-पिता से पैसे मांगता था। बुधवार रात करीब 10 बजे उसकी मां वृद्ध कुमारीबाई काम से घर लौटीं। मोहन ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर उसने मां से गाली-गलौज शुरू कर दी और घर का सामान बाहर फेंकने लगा।

छोटे भाई को दी चाकू मारने की धमकी

यह देखकर समीर ने मोहन को समझाने की कोशिश की। लेकिन मोहन ने समीर से भी गाली-गलौज करते हुए चाकू से मारने की धमकी दी। इससे गुस्साए समीर ने घर से चाकू लाकर मोहन पर हमला कर दिया।

चाकू के कई वार से गंभीर रूप से घायल

  • Save

समीर ने मोहन पर चाकू से कई वार किए। हमले में उसके हाथ, पेट, पीठ और गले के पास गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मां ने पड़ोसियों की मदद से घायल मोहन को मेयो अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान हुई मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तड़के मोहन की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कलमना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

एक बेटे की मौत, दूसरा जेल पहुंचा

इस घटना से चिंतामण बांते और उनकी पत्नी निराधार हो गए हैं। एक बेटे की हत्या हो गई, जबकि दूसरे बेटे पर हत्या का आरोप लगने के बाद अब उसे जेल जाना पड़ा है। परिवार पर इस घटना से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link