संपत्ति विवाद ने ली युवक की जान, समझौता कराने पहुंचे अभिषेक धुर्वे की पीट-पीटकर हत्या

नागपुर। नागपुर के कळमना थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद ने एक युवक की जान ले ली। परिवार के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने और समझौता कराने पहुंचे अभिषेक गुड्डू धुर्वे (30) की कथित रूप से उनके ही रिश्तेदारों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अभिषेक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कळमना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Save

पारिवारिक संपत्ति विवाद में गई जान

पुलिस के अनुसार, वैष्णोदेवी नगर निवासी अभिषेक गुड्डू धुर्वे अपनी आजी-सास तुलसीबाई गायगुवाल की संपत्ति को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद में लगातार मध्यस्थता कर रहे थे। वह दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने और विवाद खत्म करने का प्रयास कर रहे थे।

समझौते के दौरान हुआ हमला

रविवार रात करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच अभिषेक अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ पांडुरंग नगर स्थित अपनी आजी-सास के घर पहुंचे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने कथित रूप से विवाद दोबारा शुरू कर दिया। आरोप है कि संतोष गोवर्धन गायगुवाल (50) और लक्ष्मी लालाजी पटेल (55) ने मिलकर अभिषेक पर हमला कर दिया और उनकी बेरहमी से पिटाई की।

अस्पताल में तोड़ा दम

हमले में गंभीर रूप से घायल अभिषेक धुर्वे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

  • Save

दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

इस मामले में कळमना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संतोष गोवर्धन गायगुवाल और दिनानाथ निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, समाचार लिखे जाने तक मामले की आगे की जांच जारी थी। पुलिस अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link