गिट्टीखदान में शराब के नशे में कुएं में गिरा युवक, उपचार के दौरान मौत

गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में खेत की कुएं की मुंडेर पर सो रहे एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना बुधवार की है। मृतक की पहचान आशीष संपत खमटकर (33) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के मंडला जिले के घोघरा तहसील स्थित खजरी गांव का निवासी था।

  • Save

शराब के नशे में कुएं की मुंडेर पर सोया था

आशीष गिट्टीखदान क्षेत्र में शेडमे के खेत स्थित कुएं की मुंडेर पर सो रहा था। बताया गया कि वह शराब के नशे में था। इसी दौरान किनारे की ओर करवट लेते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं के पानी में जा गिरा।

दमकल की मदद से बाहर निकाला गया

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आशीष को कुएं से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद गिट्टीखदान पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

  • Save

आकस्मिक मृत्यु की नोंद

फरियादी मोहसीम मोहम्मद कुरैशी (32), निवासी नागपुर की सूचना पर गिट्टीखदान पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु की नोंद की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link