पारशिवनी में 17 वर्षीय छात्रा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दी जान, आत्महत्या का कारण अस्पष्ट

बारहवीं कक्षा में पढ़ती थी मृतका

नागपुर जिले के पारशिवनी शहर में बारहवीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा मृणाली लालचंद जुनघरे ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार, 26 अगस्त की बताई जा रही है। आत्महत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

  • Save

गोठे में जाकर किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

जानकारी के अनुसार, घटना के समय मृणाली के माता-पिता खेत में गए हुए थे। सुबह करीब 11 बजे वह घर के पास स्थित गोठे में गई। इसी दौरान उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद उसकी दादी को गोठे से तेज गंध महसूस हुई। वहां जाकर देखने पर मृणाली बेहोशी की हालत में मिली।

गंभीर हालत में नागपुर किया गया रेफर

दादी ने तुरंत पड़ोसियों और मृणाली के माता-पिता को घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों की मदद से उसे पारशिवनी के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागपुर के मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान दोपहर करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई।

  • Save

पारशिवनी पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पारशिवनी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा किया। पुलिस ने अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा के इस कदम के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link