सदर में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, छिंदवाड़ा से डॉक्टर गिरफ्तार; फेसबुक से हुई थी पहचान

सदर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 27 वर्षीय युवती का कथित रूप से यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक डॉक्टर को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर को नागपुर लाकर शुक्रवार दोपहर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत (पीसीआर) में भेज दिया गया।

  • Save

फेसबुक के जरिए हुई थी पहचान

पीड़िता निजी क्षेत्र में नौकरी करती है। उसकी पहचान आरोपी डॉक्टर संजय सुधीर विश्वास (28), निवासी गोनी बिछुवा, जिला छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध में फंसाने का आरोप

आरोप है कि डॉक्टर ने युवती को शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध में फंसाया। शिकायत के अनुसार, 1 सितंबर 2024 से 23 सितंबर 2024 के बीच आरोपी ने विभिन्न स्थानों और होटलों में ले जाकर उसका यौन शोषण किया।

शादी की मांग करने पर किया इनकार

  • Save

पीड़िता ने संबंधों के बाद आरोपी से शादी करने के लिए कहा। आरोप है कि डॉक्टर ने उसे डराने-धमकाने के बाद शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।

छिंदवाड़ा से गिरफ्तार कर नागपुर लाई पुलिस

मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद गंभीरता को देखते हुए सदर पुलिस की टीम छिंदवाड़ा पहुंची और आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर नागपुर लाई। शुक्रवार दोपहर उसे अवकाशकालीन अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पीसीआर में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link