थानेदार पर कार्रवाई की तलवार: मानव तस्करी मामले में ताबड़तोड़ तबादला

नागपुर जिले के भिवापुर तालुका में सामने आए मानव तस्करी, अवैध रेत परिवहन और रेशन चावल घोटाले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। मामला सीधे विधिमंडल तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया और भिवापुर थानेदार जयप्रकाश निर्मल का अचानक तबादला कर दिया गया। उन्हें नागपुर ग्रामीण पुलिस कंट्रोल रूम भेजा गया है।

उनकी जगह अब सहायक पुलिस निरीक्षक रवींद्र मस्कर को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Save

क्या है पूरा मामला?

एक सनसनीखेज खुलासे में सामने आया कि एक नाबालिग लड़की को राजस्थान के एक व्यक्ति को 1.25 लाख रुपये में बेच दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

कार्यकाल पर उठे सवाल

आरोप है कि जयप्रकाश निर्मल के कार्यकाल में अवैध गतिविधियों में तेजी आई, जिसमें

  • बिना रॉयल्टी रेत का परिवहन
  • रेशन के चावल की कालाबाजारी
    जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

राजनीतिक कनेक्शन की चर्चा

नई नियुक्ति को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। कहा जा रहा है कि रवींद्र मस्कर की पोस्टिंग उनके राजनीतिक संबंधों के चलते हुई है, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

  • Save

प्रशासन पर बढ़ा दबाव

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग पर सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि आगे इस मामले में और कौन-कौन से खुलासे होते हैं और क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link