कळमेश्वर पुलिस की जुआ अड्डे पर कार्रवाई
गोंडखैरी के वार्ड क्रमांक-5 में चल रहे जुआ अड्डे पर कळमेश्वर पुलिस ने छापा मारकर तीन जुआरियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से कुल 1 लाख 88 हजार 900 रुपये का माल जब्त किया।
इरफान कुरैशी, सलीम कुरैशी और मोहम्मद आलम गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान इकबाल कुरैशी (34), सलीम इकबाल कुरैशी (38), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक-5, गोंडखैरी, तहसील कळमेश्वर और मोहम्मद आलम शेख (38), निवासी पुरपट्टी, मेहबाग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
8,900 रुपये नकद समेत मोबाइल और दो बाइक जब्त
गोंडखैरी में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले मौके की निगरानी की। जुआ चलता पाए जाने पर टीम ने तत्काल छापा मारा। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 8,900 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और दो दोपहिया वाहन जब्त किए गए। जब्त माल की कुल कीमत 1,88,900 रुपये बताई गई है।
महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
कळमेश्वर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ अधिनियम की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच पुलिस कर रही है।

