कोरोना महामारी में माता-पिता के निधन से टूट गई थी रागिनी
भिवापुर में कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2022 में डडमल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। रागिनी डडमल के माता-पिता जिजाबाई डडमल और ज्ञानेश्वर डडमल का निधन हो गया था, जिसके बाद रागिनी के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। जीवन के कठिन दौर में वह पूरी तरह अकेली और असहाय हो गई थी।
सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मिला सहारा
ऐसी कठिन परिस्थिति में सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए विधायक राजू पारवे ने आगे आकर रागिनी को गोद लिया। उन्होंने रागिनी की शिक्षा और पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाकर उसे नया जीवन देने का प्रयास किया। उनके इस कदम की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
बाबासाहेब आंबेडकर समाज भवन में धूमधाम से संपन्न हुआ विवाह समारोह
दिनांक 07 मई 2026 को भिवापुर स्थित बाबासाहेब आंबेडकर समाज भवन में स्वर्गीय ज्ञानेश्वर डडमल की पुत्री रागिनी का विवाह शरद धोटे के पुत्र नरेश के साथ बड़े उत्साह और धूमधाम से संपन्न हुआ।
विवाह समारोह के दौरान रागिनी के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। इस अवसर पर विधायक राजू पारवे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर रागिनी का कन्यादान किया, जिसने समारोह को भावुक बना दिया।
राजू पारवे के इस सामाजिक कार्य की हर तरफ चर्चा
माता-पिता का साया खो चुकी एक बेटी को सहारा देकर उसका कन्यादान करने का यह कदम बेहद प्रेरणादायक माना जा रहा है। विधायक राजू पारवे के इस मानवीय और सामाजिक कार्य की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है और लोग उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस विवाह समारोह में पूर्व विधायक सुधीरजी पारवे, सुष्मा श्रीरामे, प्रभास्करजी येंगळे, सतीश चौधरी, संजय मोहोड, गंगाधर फलके, अमित झाडे, रितेश राऊत, जितेंद्र रेवतकर, क्षितिज खानोरकर, कृष्णकुमार मिश्रा, हरीश नान्हे, राकेश नौकरकर, अमित लाडेकर, बालाजी मुंगले, मनोज दांदडे, सुधाकर पडोळे, जया नंदनवार, वैशाली पेंदाम, मिथिला तिडके, रमेश भजभूजे सहित कई मान्यवर उपस्थित रहे।
नवविवाहित जोड़े को मिला आशीर्वाद
समारोह में मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। कन्यादान का यह भावुक पल वहां मौजूद लोगों के लिए यादगार बन गया।

