कामठी में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने लोहे का चाकू किया जब्त

ईदगाह मैदान के पास पुलिस ने दबोचा

कामठी में चाकू लेकर इलाके में दहशत फैलाने वाले 23 वर्षीय युवक को नवीन कामठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशीष मुकेश मेश्राम (23) के रूप में हुई है।

  • Save

पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी

रविवार दोपहर करीब 2:10 बजे नवीन कामठी पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को ईदगाह मैदान के पास एक युवक के चाकू लेकर घूमने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा।

पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा

पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 400 रुपये कीमत का लोहे का चाकू बरामद किया गया।

  • Save

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने आशीष मुकेश मेश्राम के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। मामले की आगे जांच नवीन कामठी पुलिस कर रही है।

  • Save

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link