थर्ड रिंग रोड के लिए पहले जमीन के दाम घोषित होंगे, फिर होगा भूसंपादन

नागपुर: थर्ड रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों के बीच जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सकारात्मक पहल की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पहले गांववार जमीन के बाजार दर निर्धारित कर सार्वजनिक किए जाएंगे और इसके बाद ही भूसंपादन के लिए जमीन की मापी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

  • Save

किसानों के विरोध के बीच प्रशासन का आश्वासन

पारशिवनी और सावनेर तहसील के विभिन्न गांवों में थर्ड रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण का किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। किसानों की प्रमुख मांग जमीन का उचित और पारदर्शी मुआवजा दर तय करने की है।

पहले दर तय होंगे, फिर होगी मापी

  • Save

जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने किसानों को आश्वासन दिया कि पारशिवनी और सावनेर तहसील के गांवों के अनुसार जमीन के दर पहले तय किए जाएंगे। इन दरों की घोषणा के बाद ही भूसंपादन के लिए जमीन की मापी की जाएगी।

प्रशासन के इस आश्वासन से किसानों को अपनी जमीन के उचित मूल्य को लेकर स्पष्टता मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link