मानकापुर के श्रावण महोत्सव में 800 किलो का नंदी बना आकर्षण, एक दिन में बने 1.07 लाख मिट्टी के शिवलिंग

नागपुर: शहर के मानकापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में लोटस कल्चरल एंड स्पोर्टिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीसरे श्रावण महोत्सव में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी के संयोजन में आयोजित इस महोत्सव में 91 लाख मिट्टी के शिवलिंग बनाने का संकल्प लिया गया है।

नितिन गडकरी ने पत्नी कंचन के साथ की पूजा

  • Save

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपनी पत्नी कंचन गडकरी के साथ महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने स्वयं मिट्टी के शिवलिंग बनाए और पूजा-अर्चना के साथ आरती में भी शामिल हुए।

इस अवसर पर महापौर नीता ठाकरे, मनपा स्थायी समिति सभापति शिवानी दानी, पूर्व विधायक गिरीश व्यास और संदीप जोशी, पार्षद दर्शनी धवाड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

91 लाख शिवलिंग बनाने का लक्ष्य

गडकरी ने महोत्सव के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शहर में कई पहल शुरू होती हैं, लेकिन एक-दो वर्ष बाद बंद हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से दयाशंकर तिवारी की यह पहल तीसरे वर्ष में भी लगातार जारी है।

उन्होंने बताया कि पहले वर्ष 51 लाख मिट्टी के शिवलिंग बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जबकि इस वर्ष यह लक्ष्य बढ़ाकर 91 लाख किया गया है। आयोजकों के अनुसार यह लक्ष्य सोमवार को पूरा हो गया और 12 सितंबर तक शिवलिंगों की संख्या 1 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।

  • Save

पूरे एक महीने आयोजन चलाना आसान नहीं: गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन को लगातार एक महीने तक सुचारु रूप से संचालित करना आसान नहीं है। उन्होंने दयाशंकर तिवारी, लोटस कल्चरल एंड स्पोर्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों और आयोजन से जुड़े सभी संगठनों की सराहना की।

800 किलो का नंदी बना विशेष आकर्षण

बैल पोला के अवसर पर प्रसिद्ध गो-रक्षक अतुल मश्रू की गौशाला से 800 किलोग्राम वजनी नंदी को पूरे दिन के लिए महोत्सव स्थल पर लाया गया।

भक्तों को नंदी के दर्शन और पूजा करने का अवसर मिला। विशाल नंदी का दर्शन और पूजन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

एक दिन में बने 1,07,585 मिट्टी के शिवलिंग

महोत्सव के दौरान एक ही दिन में 1,07,585 मिट्टी के शिवलिंग बनाए गए। सुबह का अभिषेक अनिल बावनगड़, रजनी बावनगड़, आस्था प्रणय परमार और मनीषा राजेश परमार ने किया।

वहीं शाम का अभिषेक दशरथ साहू, संतोष साहू और ओमप्रकाश वानखेड़े ने किया।

  • Save

आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे

श्रावण महोत्सव को सफल बनाने के लिए विपुल मिश्रा, विक्रम खुराना, बंटी दीक्षित, सुनील अग्रवाल, नवीन जैन, चंदू माटे, मनोज सिंह, शशिकांत हारडे, नवीन गुप्ता, सोनू तिवारी, अनिरुद्ध तिवारी, पवन तिवारी, रानी रेड्डी, सीमा कश्यप और रेखा वांदे सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link