फेसबुक फ्रेंड ने १६ साल की लड़की को बनाया कुंवारी मां, अस्पताल में बताई झूठी उम्र

बच्चे के जन्म के बाद मामला उजागर; महिला एवं बाल कल्याण समिति के हस्तक्षेप के बाद नागपुर के इमामवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज।

नागपुर : मध्य प्रदेश में रहने वाले एक फेसबुक फ्रेंड ने सोलह साल की लड़की को कुंवारी मां बना दिया। खास बात यह है कि लड़की के गर्भवती होने की बात उजागर न हो, इसलिए उसके माता-पिता ने भी अस्पताल में उसकी झूठी उम्र बताई और नन्हे बच्चे को दूसरों के हवाले कर दिया। इस चौंकाने वाले मामले का खुलासा होने के बाद महिला एवं बाल कल्याण समिति ने हस्तक्षेप करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

  • Save

महज सोलह साल की उम्र में कुंवारी मां बनी वह लड़की अपने माता-पिता के साथ इमामवाड़ा पुलिस स्टेशन की सीमा में रहती है। फेसबुक के जरिए उसकी पहचान पिछले साल बालाघाट जिले के खरपड़ी गांव के विजय राउत नामक युवक से हुई थी। ऑनलाइन प्रेम संबंध परवान चढ़ने के बाद वह उससे मिलने के लिए अक्टूबर २०२२ में बालाघाट गई। वह वहां अकेला ही था। इसलिए उसने शादी का झांसा देकर इस लड़की के साथ रात भर शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद उसने अपना संबंध तोड़ लिया।

बदनामी के डर से परिवार चुप रहा इस बीच, अगले कुछ महीनों में लड़की का पेट बाहर आने पर उसकी मां ने उससे पूछताछ की। इसके बाद उसकी जांच कराने पर स्पष्ट हुआ कि वह गर्भवती है। बदनामी के डर से यह परिवार चुप रहा। १० जुलाई को उसे प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद परिजन उसे मेयो अस्पताल ले गए। यहां उसने गुपचुप तरीके से एक बच्चे को जन्म दिया।

  • Save

उम्र छिपाई, बच्चे को दूसरों के हवाले किया अस्पताल में भर्ती करते समय परिजनों ने उसकी उम्र बढ़ाकर बताई। इतना ही नहीं, बल्कि जन्मे हुए बच्चे को दूसरे परिवार के हवाले कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला एवं बाल कल्याण समिति ने जांच शुरू की। जिसके बाद मामला पुलिस स्टेशन पहुंचा। इस संबंध में २ अगस्त को इमामवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, यह जानकारी बाल कल्याण अधिकारी मुस्ताक पठान ने दी।

बच्चे को बेचने की अफवाह इस कुंवारी मां के बच्चे को जन्म के बाद बेचे जाने की परिसर में चर्चा थी। हालांकि, एक परिवार ने संतान सुख की लालसा में इस बच्चे का पालन-पोषण करने की तैयारी दिखाई और उसे बड़े प्यार से अपना लिया। अब कुछ ही दिनों में यह मामला उजागर होने से उस परिवार के संतान सुख को भी नजर लगने जैसी स्थिति हो गई है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link