बिना डॉक्टर की पर्ची बेची जा रही थीं गर्भपात की दवाएं, FDA की रेड में बड़ा खुलासा

नागपुर: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने नागपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन गर्भपात (MTP) की दवाओं और अल्प्राजोलम (Alprazolam) जैसी नियंत्रित दवाओं की अवैध बिक्री का खुलासा किया। मामले में संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

स्टिंग ऑपरेशन में हुआ बड़ा खुलासा

  • Save

FDA अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद डिकॉय (स्टिंग) ऑपरेशन चलाया। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से बिना किसी वैध चिकित्सकीय पर्ची के MTP (गर्भपात) किट और अल्प्राजोलम टैबलेट बेचे जाने का मामला सामने आया। यह दवाएं नियमों के अनुसार केवल अधिकृत डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही दी जा सकती हैं।

बिना प्रिस्क्रिप्शन बेची जा रही थीं प्रतिबंधित दवाएं

जांच में पता चला कि मेडिकल स्टोर पर शेड्यूल-H श्रेणी की दवाओं की बिक्री नियमों का उल्लंघन कर की जा रही थी। बिना डॉक्टर की सलाह इन दवाओं का उपयोग स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

FDA ने दर्ज कराया मामला

FDA ने संबंधित मेडिकल स्टोर के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

  • Save

पूरे महाराष्ट्र में तेज हुआ अभियान

FDA ने हाल के दिनों में महाराष्ट्र के कई जिलों में अवैध दवा बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इसी अभियान के तहत नागपुर सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित और नियमों के विरुद्ध बेची जा रही दवाएं जब्त की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link