इमामवाड़ा और जरीपटका थाना क्षेत्रों में दो लोग अचानक लापता, परिजनों की चिंता बढ़ी; पुलिस ने शुरू की तलाश

नागपुर : शहर के इमामवाड़ा और जरीपटका थाना क्षेत्रों से दो लोगों के अचानक लापता होने की शिकायत सामने आई है। दोनों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है।

  • Save

इमामवाड़ा क्षेत्र से 26 वर्षीय युवती लापता

इमामवाड़ा क्षेत्र निवासी कोमल दीपक तुमडाम (26) 2 अगस्त से लापता है। वह घरवालों को बिना कुछ बताए घर से निकल गई और उसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस से संपर्क किया।

जरीपटका से 40 वर्षीय व्यक्ति भी गायब

  • Save

वहीं, जरीपटका थाना क्षेत्र निवासी स्वप्निल जितेंद्र दहाट (40) भी 27 मई की सुबह से लापता हैं। उनके अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस ने शुरू की दोनों की तलाश

  • Save

दोनों मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर लापता व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर उनकी जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link