चाकू लेकर उत्पात मचाने वाला तुषार मेश्राम गिरफ्तार, अंबाझरी पुलिस की कार्रवाई

नागपुर : चाकू लेकर क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले आरोपी को अंबाझरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार तड़के गश्त के दौरान पुलिस दल ने यह कार्रवाई की।

आरोपी तुषार रंजीत मेश्राम गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुषार रंजीत मेश्राम (20) के रूप में हुई है। वह पुरानी फुटाला बस्ती, अमरावती रोड, अंबाझरी का निवासी है।

  • Save

खुले व्यायाम स्थल के पास चाकू लेकर घूम रहा था

अंबाझरी पुलिस का दल सोमवार तड़के करीब 3.20 बजे गश्त कर रहा था। इसी दौरान सुदामनगरी स्थित खुले व्यायाम स्थल के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर क्षेत्र में उत्पात मचाता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

पुलिसकर्मियों ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 250 रुपये मूल्य का लोहे का चाकू बरामद हुआ।

  • Save

निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर मामला दर्ज

निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में अंबाझरी पुलिस ने तुषार मेश्राम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link