कन्हान नदी में दर्दनाक हादसा: नहाने गए छात्र की डूबने से मौत

नागपुर: शहर के कन्हान क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया एक 14 वर्षीय छात्र गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मित्रों के साथ गया था नहाने

  • Save

मृत छात्र की पहचान लक्की शंकर बोपचे (उम्र 14 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कन्हान के शिवनगर इलाके का निवासी था। वह धर्मराज विद्यालय में कक्षा आठवीं का छात्र था। जानकारी के अनुसार, लक्की अपने 4-5 दोस्तों के साथ कन्हान नदी में नहाने गया था

गहराई का अंदाजा न होने से हुआ हादसा

नदी में उतरने के दौरान बच्चों को पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं था। नहाते-नहाते वे गहरे हिस्से की ओर बढ़ गए, तभी लक्की का संतुलन बिगड़ा और वह पानी में डूब गया

दोस्तों की कोशिश नाकाम

  • Save

लक्की के दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही पलों में वह गहराई में समा गया। घबराए बच्चों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से लक्की को बाहर निकाला गया और कामठी उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे के समय लक्की के माता-पिता गोंदिया में एक शादी समारोह में गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत कामठी पहुंचे। अस्पताल में बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिससे माहौल बेहद गमगीन हो गया।

पुलिस ने दर्ज की आकस्मिक मौत

  • Save

इस मामले में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link