कामठी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 14,596 वाहन चालकों पर कार्रवाई; 20.65 लाख रुपये जुर्माना वसूला

कामठी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ कामठी यातायात पुलिस ने व्यापक कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कुल 14,596 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 20 लाख 65 हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

  • Save

14,596 वाहन चालकों पर कार्रवाई

वरिष्ठ यातायात पुलिस निरीक्षक मनीष बनसोड के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने वाले 14,596 वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश और मार्गदर्शन में चलाया गया।

50 बुलेट के अवैध साइलेंसर जब्त

कार्रवाई के दौरान 50 बुलेट मोटरसाइकिलों के अवैध साइलेंसर जब्त किए गए। इसके अलावा अल्पवयस्क वाहन चालकों के अभिभावकों, ओवरलोड वाहनों तथा नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

  • Save

बकाया जुर्माना नहीं भरने वालों के वाहन जब्त

जिन वाहन मालिकों ने पहले लगाए गए जुर्माने की राशि जमा नहीं की, उनके खिलाफ भी पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई की। यातायात अधिनियम की धारा 194 के तहत भी दंडात्मक कार्रवाई की गई।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में चला अभियान

यह अभियान नागपुर शहर पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील और यातायात पुलिस उपायुक्त आदित्य मिरखेलकर के मार्गदर्शन में चलाया गया। वरिष्ठ यातायात पुलिस निरीक्षक मनीष बनसोड के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक एस. सवाईथुल, अश्विन पिल्लेवान, राजेश डेकाटे, जग्गू मुंगळ, धर्मराज कटरे, प्रमोद सरमते, एस. पवनकर और पिंकी गेडाम की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

  • Save

नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

कामठी में बड़े पैमाने पर हुई इस कार्रवाई के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link