नागपुर में बड़ी कार्रवाई: 4 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे पकड़ा रंगे हाथ

नागपुर: शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में वानाडोंगरी इलाके में पुलिस ने छापा मारकर 4 किलो 30 ग्राम गांजा जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई कैसे हुई

  • Save

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त परिमंडल क्रमांक 1 के विशेष पथक द्वारा की गई। गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि वानाडोंगरी क्षेत्र में गांजा बिक्री हो रही है, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आर्यन जिम के पास दबिश दी। पुलिस को देखते ही संदिग्ध ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे फुर्ती से पकड़ लिया

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान **निहाल प्रमोद तडस (32, निवासी वानाडोंगरी) के रूप में हुई है। आरोपी के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर 4 किलो 30 ग्राम गांजा बरामद हुआ

  • Save

कानूनी कार्रवाई

इस मामले में एमआईडीसी पुलिस स्टेशन ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है।

नशे के खिलाफ पुलिस सख्त

नागपुर पुलिस द्वारा लगातार नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को उसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे इलाके में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link