कन्हान: कलानगरी कन्हान की सिम-सिम आई और कला पथिक संस्था द्वारा निर्मित हिंदी फिल्म ‘ए ब्यूटीफुल स्टोरी ऑफ बैंड मास्टर एंड हिज डॉटर’ ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल न्यूयॉर्क 2026 में शानदार सफलता हासिल की। फिल्म का चयन शनिवार को आयोजित महोत्सव के लिए किया गया था, जहां इसका प्रदर्शन हुआ और दर्शकों से इसे खूब सराहना मिली।
फिल्म को मिले पांच पुरस्कार
फिल्म को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक वीडियो, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ गायिका और सर्वश्रेष्ठ सामाजिक फिल्म सहित कुल पांच पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
नारी सशक्तीकरण का दिया प्रभावी संदेश
फिल्म के माध्यम से नारी सशक्तीकरण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। कहानी और प्रस्तुति के जरिए सामाजिक मुद्दे को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
अब्दुल रज्जाक शाह और आफताब आलम ने किया निर्देशन
फिल्म का निर्देशन अब्दुल रज्जाक शाह और आफताब आलम ने किया है, जबकि इसकी निर्माता एन. के. लक्ष्मी हैं। फिल्म में कन्हान के कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
राष्ट्रीय स्तर पर सफलता से कलाकारों में उत्साह
कन्हान के कलाकारों द्वारा निर्मित फिल्म को प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में मिले पांच पुरस्कारों से स्थानीय कलाकारों में उत्साह का माहौल है। इस उपलब्धि के लिए सिम-सिम आई और कला पथिक संस्था की भी सराहना की जा रही है।

