बुटीबोरी में ज्वेलरी शॉप में चोरी, शटर तोड़कर 1.53 लाख के चांदी-बेंटेक्स के आभूषण ले गए चोर

बुटीबोरी: बुटीबोरी शहर में चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप का शटर मोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 1 लाख 53 हजार 790 रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह मिली दुकान में चोरी की जानकारी

  • Save

फवारा चौक, न्यू शुक्रवारी, नागपुर निवासी सचिन सूर्यभान देशमुख (45) की बुटीबोरी के मेन रोड स्थित हिवसे कॉम्प्लेक्स में गुरुकृपा ज्वेलर्स नाम से दुकान है। उन्होंने बुधवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे दुकान के ऊपर स्थित जिम के संचालक मनोज वाघमारे ने फोन कर दुकान का शटर मुड़ा होने की जानकारी दी।

1.53 लाख रुपये के आभूषण चोरी

सूचना मिलने के बाद सचिन देशमुख ने दुकान पहुंचकर जांच की। चोरों ने 841 ग्राम वजन की चांदी की 33 जोड़ियां, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 21 हजार 790 रुपये, चोरी की। इसके अलावा 12 हजार रुपये के 12 बेंटेक्स मंगलसूत्र और 20 हजार रुपये की 20 बेंटेक्स चूड़ियां भी चोरी हुईं। कुल चोरी हुए आभूषणों की कीमत 1 लाख 53 हजार 790 रुपये बताई गई है।

सीसीटीवी में कैद हुए तीन चोर

पुलिस जांच में सामने आया कि तीन चोरों ने शटर मोड़कर दुकान में प्रवेश किया। सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सिर पर टोपी और चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था।

  • Save

अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद बुटीबोरी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।

रात की गश्त बढ़ाई गई

बुटीबोरी के थानेदार निशांत मेश्राम ने बताया कि जिन इलाकों में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, वहां रात की गश्त बढ़ा दी गई है। वर्तमान और पिछली चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link