नाती के जन्मदिन से लौट रहे दादा-दादी की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

नागपुर: एक बेहद दुखद हादसे में नाती के जन्मदिन समारोह से घर लौट रहे दादा-दादी की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। यह घटना बेलतरोडी थाना क्षेत्र के बेसा चौक के पास बुधवार देर रात घटी। हादसे में कार चालक के नशे में होने और मोबाइल पर बात करने की बात सामने आई है।

मृतकों की पहचान विजय भगवान सावरकर (53) और सुरेखा सावरकर (48) के रूप में हुई है। दोनों अपने परिवार के साथ खुशी का पल बिताकर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा उनकी जिंदगी का अंत बन गया।

  • Save

घटना कैसे हुई

नाती के पहले जन्मदिन के मौके पर सावरकर दंपत्ति दिघोरी के आराधनानगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। देर रात करीब 12:30 बजे वे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान बेसा चौक से पुरुषोत्तम बाजार चौक के बीच एक किया सोनेट कार (MH 49 BW 4226) ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

नशे और मोबाइल ने ली जान

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चालक पंकज बाळकृष्ण डेकाटे (47), जो एक निजी बैंक में शाखा प्रबंधक है, घटना के समय शराब के नशे में था
गाड़ी चलाते समय उसे मोबाइल पर कॉल आया, जिसे उठाने के चक्कर में उसका नियंत्रण बिगड़ गया और उसने सीधे सामने से दंपत्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे जाकर एक खंभे से भी टकरा गई

घटना के बाद आरोपी फरार

  • Save

हादसे के बाद आरोपी ने घायलों की मदद करने के बजाय कार छोड़कर मौके से फरार हो गया
बताया जा रहा है कि मौके से गुजर रहे वन विभाग के अधिकारियों की गाड़ी को भी उसने कट मारा था।

इलाके में आक्रोश का माहौल

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। एक खुशहाल पारिवारिक समारोह से लौटते समय इस तरह की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link