टिपू सुल्तान चौक में 30 BIO Gas सिलिंडर से गैस रिसाव, ट्रक को मैदान में ले जाकर टला बड़ा हादसा

नागपुर: कळमना रोड स्थित टिपू सुल्तान चौक के पास शनिवार दोपहर 30 बायोगैस सिलिंडर से भरे ट्रक से अचानक गैस रिसाव होने लगा। गैस की तेज गंध फैलने से आसपास के नागरिकों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

  • Save

ट्रक से आने लगी गैस की तेज गंध

भांडेवाड़ी स्थित सस्टेनेबल बिजनेस डेवलपमेंट कंपनी से बायो-सीएनजी (बायोगैस) के 30 सिलिंडर लेकर टाटा आयशर ट्रक (एमएच 40 डीसी 5114) काटोल की ओर जा रहा था। टिपू सुल्तान चौक के पास चालक और नागरिकों को ट्रक से गैस रिसने की गंध महसूस हुई।

अग्निशमन दल ने तुरंत संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही अजय ठवकर ने महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद सुगतनगर अग्निशमन केंद्र का दल तत्काल मौके पर पहुंचा। ट्रक चालक प्रशांत शेंडे ने बताया कि सिलिंडर की पाइप में रिसाव हुआ था।

  • Save

ट्रक को खुले मैदान में ले जाकर सिलिंडर उतारे

संभावित खतरे को देखते हुए अग्निशमन दल ने ट्रक को तुरंत नजदीकी खुले मैदान में पहुंचाया। इसके बाद ट्रक में रखे सभी 30 बायोगैस सिलिंडर सुरक्षित रूप से नीचे उतारे गए। अग्निशमन दल की तत्परता से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

अग्निशमन दल की टीम ने संभाली स्थिति

महापालिका के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके के मार्गदर्शन में केंद्र अधिकारी सुनील डोकरे, प्रमुख अग्निशमन विमोचक कपिल पारवे और उनकी टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए स्थिति पर नियंत्रण पाया।

  • Save

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link