आपली बस सेवा में डिजिटल टिकटिंग का असर, यात्री संख्या 2.37 लाख के पार; 93,698 यात्रियों ने खरीदा ऑनलाइन टिकट

दो दिनों से प्रतिदिन 2.37 लाख से अधिक यात्रियों ने की यात्रा

नागपुर महानगरपालिका द्वारा संचालित आपली बस सेवा में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों से प्रतिदिन 2 लाख 37 हजार से अधिक यात्री आपली बस से सफर कर रहे हैं। इनमें से करीब 40 प्रतिशत यानी 93,698 यात्रियों ने डिजिटल माध्यम से टिकट खरीदा।

  • Save

777 बसों का किया जा रहा संचालन

महानगरपालिका के परिवहन विभाग की ओर से शहर में कुल 777 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 173 डीजल मिनी और मिडी बसें शामिल हैं। डीजल बसों की संख्या कम होने के कारण पीएम ई-बस सेवा की 75 बसें कोराडी डिपो और अतिरिक्त 35 बसें लकड़गंज डिपो से संचालित की जा रही हैं।

मोबाइल टिकट से लेकर यूपीआई भुगतान तक सुविधा

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करीब छह महीने पहले डिजिटल सेवा को टिकटिंग व्यवस्था से जोड़ा गया था। अब यात्रियों को कंडक्टर के माध्यम से कार्ड पास, मोबाइल टिकट और यूपीआई भुगतान जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।

डिजिटल व्यवस्था शुरू होने के बाद मासिक पास लेने वाले यात्रियों की संख्या भी 25 से बढ़कर करीब 1,000 तक पहुंच गई है।

एक साल में यात्री संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी

  • Save

महानगरपालिका के अनुसार, पिछले वर्ष सितंबर में आपली बस सेवा से प्रतिदिन करीब 2.10 लाख यात्री सफर करते थे। डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने और यात्री सुविधाओं में सुधार के बाद यह संख्या अब 2.37 लाख से अधिक हो गई है।

यात्री सुविधाओं में सुधार पर जोर

मनपा आयुक्त डॉ. विपीन ने कहा कि आपली बस सेवा का विस्तार और यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए डिजिटल टिकटिंग सहित अन्य सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। महानगरपालिका का लक्ष्य सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक और यात्रियों के लिए आसान बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link