कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नागपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवक का शव किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। कमरे से दुर्गंध आने के बाद मकान मालिक को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान धीरज वर्मा के रूप में

  • Save

मृतक की पहचान धीरज मुन्‍नालाल वर्मा (26) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से चंद्रपुर जिले के बाबूपेठ स्थित महाकाल कॉलोनी का निवासी था। धीरज पिछले करीब दो से ढाई महीने से गवलीपुरा, चित्रा टॉकीज के पास एक मकान में किराए से रह रहा था।

कमरे से आ रही थी दुर्गंध

पुलिस के अनुसार, घटना के दिन शिकायतकर्ता शिवचरण मोतीलाल रोहिदास (44) को धीरज के कमरे से असामान्य दुर्गंध आती हुई महसूस हुई। उन्होंने खिड़की खोलकर अंदर देखा तो धीरज छत से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

  • Save

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही शिवचरण ने फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

पुलिस ने मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 सहित संबंधित प्रावधानों के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, धीरज वर्मा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की आगे जांच जारी है।

  • Save

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link