चानू ने भारतोलन को बढ़ाया आगे

डोपिंग संबंधी चिंताओं का डंक भी डरता रहा

दिल्ली, एजेंसियां।
भारतीय भारोत्तोलन एक बार फिर मीराबाई चानू की अद्भुत प्रतिभा के इर्द-गिर्द घूमता नजर आया। जहां एक ओर विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक और डोपिंग संबंधी चिंताओं ने खेल को प्रभावित किया, वहीं चानू के शानदार प्रदर्शन ने अन्य खिलाड़ियों के निराशाजनक नतीजों के बीच भारत को मजबूती दी।

वर्ष 2025 में इस खेल के लिए सबसे सुखद उपलब्धि चानू की रही। लंबे समय तक चोट के कारण खेल से दूर रहने के बाद वापसी करते हुए उन्होंने भारतीय ओलंपिक रजत पदक विजेता के रूप में देश का नाम रोशन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस बार खेल की छवि में डोपिंग मामलों का साया भी रहा। एक ओर जहां भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति को पुनः मजबूत किया, वहीं कुछ खिलाड़ियों के डोपिंग मामलों ने चिंताएं बढ़ाईं। इसके बावजूद मीराबाई चानू ने 199 किलोग्राम कुल भार उठाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link