पालोरा घाट से करोड़ों की रेत तस्करी, प्रशासन बेखबर

नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील अंतर्गत पेंच नदी के किनारे स्थित पालोरा रेत घाट से तस्करों ने करोड़ों रुपये की रेत चोरी कर ली, और इसकी भनक राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन को तक नहीं लगी। स्थानीय नागरिकों द्वारा मामले को उठाए जाने के बाद राजस्व विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मार्ग पर गड्ढा खोदकर रेत तस्करी के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया।

जिलाधिकारी द्वारा नागपुर जिले के सभी रेत घाटों को आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद घोघरा, बाबुलवाड़ा, मेंहदी, पिपला, गवना, गरंडा, डोरली, बखारी और माहुली घाटों से बड़े पैमाने पर अवैध रेत तस्करी जारी है। प्रशासन की नाक के नीचे हो रही इस तस्करी की जानकारी या तो संबंधित विभागों को मिल ही नहीं रही, या फिर राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव के कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

  • Save

जानकारी के अनुसार, पालोरा रेत घाट से लगभग 5 फीट ऊंची, 20 फीट चौड़ी और 200 मीटर लंबी पट्टी की रेत तस्करों द्वारा निकाल ली गई। इसके बाद प्रशासन ने इस क्षेत्र के आवागमन मार्ग को रोकने के लिए गड्ढा खोदकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link