बैंक ऑफ इंडिया में जमा मिलीं 100 रुपये की 5 नकली नोटें, RBI की जांच में हुआ खुलासा

किंग्सवे शाखा में अज्ञात व्यक्ति ने असली नोटों के साथ जमा की थीं जाली करेंसी; सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

नागपुर: शहर में नकली नोटों का मामला सामने आया है। बैंक ऑफ इंडिया की किंग्सवे शाखा में जमा की गई 100 रुपये की पांच नोटें जांच के दौरान नकली पाई गईं। इन नोटों को चलन से हटाकर नष्ट करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के संविधान चौक स्थित कार्यालय भेजा गया था। वहां नोटों की जांच के दौरान यह मामला उजागर हुआ।

  • Save

RBI की जांच में नकली नोटों की पहचान

नियमों के अनुसार, बैंकों में जमा होने वाली पुरानी, फटी और इस्तेमाल के योग्य नहीं रहने वाली नोटों को नष्ट करने के लिए RBI के पास भेजा जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत बैंक ऑफ इंडिया की किंग्सवे शाखा से नोट RBI भेजी गई थीं।

जांच के दौरान अधिकारियों को पांच नोटों पर संदेह हुआ। विस्तृत जांच में इन नोटों के नकली होने की पुष्टि हुई।

असली नोटों के साथ जमा की गई थीं जाली करेंसी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने असली नोटों के साथ पांच नकली नोट बैंक ऑफ इंडिया की किंग्सवे शाखा में जमा की थीं। बाद में इन्हें बैंक की मुख्य शाखा के माध्यम से RBI भेजा गया।

नकली नोटों की पुष्टि होने के बाद RBI की सहायक प्रबंधक भैरवी खरतड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

  • Save

सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

शिकायत के आधार पर सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नकली नोट किस व्यक्ति ने जमा की थीं और वे कहां से आई थीं, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

नकली नोटों के सीरियल नंबर

जांच में सामने आई नकली नोटों के सीरियल नंबर इस प्रकार बताए गए हैं:

  • 6DB101801
  • 9CNA423876
  • OCQ106961
  • 5BF064808
  • 9TM079306

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन नकली नोटों को बैंक में किसने जमा किया और इस मामले के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link