नागपुर में पीएच.डी. स्कॉलर पर भाई का हमला, सड़क पर बेरहमी से की पिटाई

गैरसमज के चलते रिश्तों में हिंसा

नागपुर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पीएच.डी. स्कॉलर को उसके ही चुलत भाई ने मामूली गैरसमज के चलते बीच सड़क पर बेरहमी से पीट दिया। इस हमले में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया।

होटल के बाहर शुरू हुआ विवाद

  • Save

पीड़ित की पहचान वैष्णव जयप्रकाश किलनाकर (30) निवासी संत ज्ञानेश्वर नगर, न्यू मानकापूर के रूप में हुई है। वैष्णव फिलहाल पीएच.डी. की पढ़ाई कर रहा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात वह अपने दोस्त सागर खान, चुलत भाई हर्षित उर्फ देवप्रकाश किलनाकर, उसकी पत्नी ईशा और बहन श्रद्धा के साथ सदर स्थित एक होटल में पार्टी रोल खाने गया था।

पत्नी पर टिप्पणी का हुआ गलतफहमी

बताया गया कि सागर और हर्षित कुछ समय के लिए कार से बाहर गए थे। इसी दौरान हर्षित की पत्नी और बहन के बीच घरेलू विवाद शुरू हो गया। उसी समय वैष्णव हंसते हुए कार से बाहर निकला। हर्षित को गलतफहमी हुई कि वैष्णव ने उसकी पत्नी को लेकर कोई टिप्पणी की है।

सड़क पर गिराकर की बेरहमी से मारपीट

  • Save

गुस्से में आए हर्षित ने वैष्णव के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर हाथ-पैरों से जमकर मारपीट की। वैष्णव लगातार खुद को निर्दोष बताते हुए समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोप है कि हर्षित ने उसे जोर से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसके पैर पर लगातार लातें मारीं।

हमले में पैर फ्रैक्चर, अस्पताल में भर्ती

मारपीट में वैष्णव के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। इसके बाद सागर खान ने घायल अवस्था में उसे तुरंत मानकापूर स्थित कुणाल हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों की जांच में उसके पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

वैष्णव की शिकायत के आधार पर सदर पुलिस ने आरोपी हर्षित उर्फ देवप्रकाश किलनाकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

  • Save

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link