अमरावती (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा सैकड़ों नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनके अश्लील वीडियो बनाने का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर ने करीब 180 से अधिक नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाया।
👉 आरोप है कि आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर ने लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाया… उनका भरोसा जीता… और फिर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।
वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे WhatsApp और Snapchat के जरिए लड़कियों से संपर्क करता था।
इसके बाद वह उन्हें “लव ट्रैप” में फंसाकर मुंबई और पुणे जैसे शहरों में ले जाता था, जहां उनके साथ गलत काम कर अश्लील वीडियो बनाता था।
350 से ज्यादा वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 350 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए, जिन्हें बाद में वह लड़कियों को ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल करता था।
इन वीडियो के जरिए वह पीड़िताओं को धमकाता था और जबरन शोषण तथा देह व्यापार में धकेलने का आरोप भी सामने आया है।
वीडियो हुए वायरल, मचा हड़कंप
कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
राजनीतिक कनेक्शन की भी जांच
खबरों के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद अयाज का संबंध पहले एक राजनीतिक संगठन से भी जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इस पूरे मामले में कोई और लोग शामिल हैं।
पुलिस की कार्रवाई
- आरोपी मोहम्मद अयाज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया
- पुलिस ने उसका मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त किए
- साइबर सेल की मदद से वायरल वीडियो की जांच जारी
- पीड़िताओं की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई भी इस तरह के शोषण का शिकार हुआ है तो सामने आए और शिकायत दर्ज कराए। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

