शादी से पहले प्रेम संबंध; होली पर गांव आए युवक की पति-पत्नी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी

खापरखेड़ा (नागपुर): नागपुर जिले के खापरखेड़ा–कोराडी मंदिर मार्ग पर दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात खापरखेड़ा क्षेत्र में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां लग्न से पहले के प्रेम संबंधों के चलते एक युवक की पति-पत्नी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना खापरखेड़ा–कोराडी मंदिर मार्ग पर गुरुवार (5 मार्च) को सुबह करीब 11:30 बजे हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान सागर वानखेडे (निवासी – येरला, तहसील नरखेड) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में राजू गजभिये और उसकी पत्नी सोनाली गजभिये को गिरफ्तार किया है। दोनों खापरखेड़ा के वॉर्ड क्रमांक-2 के निवासी हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।

  • Save

जानकारी के अनुसार, सागर वानखेडे आरोपी महिला का मामेभाई था और दोनों ने साथ में पढ़ाई की थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। बाद में महिला की शादी राजू गजभिये से हो गई, लेकिन इसके बावजूद सागर और महिला के बीच संपर्क बना रहा। होली के अवसर पर सागर अपने गांव आया था और गुरुवार सुबह वह महिला से मिलने खापरखेड़ा पहुंचा था

पांच मिनट की चूक, पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी निकल गए

घटना की जानकारी मिलते ही खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन के ठाणेदार हरीश रूमकर तुरंत घटनास्थल की ओर पहुंचे। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी वहां से घर की ओर निकल गए। बाद में जब वे पुलिस स्टेशन के पास दिखाई दिए, तो पुलिस ने तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने सागर की हत्या करने की बात कबूल कर ली। घटना कोराडी पुलिस थाना क्षेत्र में होने के कारण आगे की जांच वहां की पुलिस को सौंप दी गई है।

  • Save

पर्स उठाने के बहाने रुकवाई बाइक और कर दिया हमला

घटना को अंजाम देने के लिए महिला ने पहले से योजना बनाई थी। कोलार नदी के पुल को पार करने के बाद उसने जानबूझकर अपनी पर्स नीचे गिरा दी और सागर से मोटरसाइकिल रोकने को कहा

दरअसल, महिला घर से ही पर्स में चाकू छिपाकर लाई थी। जैसे ही बाइक रुकी, वह नीचे उतरी और पर्स से चाकू निकालकर सागर पर हमला कर दिया। उसी दौरान राजू गजभिये भी वहां पहुंच गया और उसने भी उसी चाकू से लगातार कई वार किए

इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। आरोपी के हाथ में चाकू होने के कारण कोई भी व्यक्ति बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं कर पाया

बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

पुलिस के अनुसार, सागर वानखेडे महिला को शादी के बाद भी लगातार परेशान कर रहा था। इस संबंध में राजू गजभिये ने पहले भी खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी

कुछ दिन पहले महिला पुणे में सागर के पास गई थी, जहां उसने नशे की हालत में महिला के साथ मारपीट की थी। इस घटना की शिकायत भी पुणे के पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी

बताया जा रहा है कि इसके बाद भी सागर महिला पर पुणे आने का दबाव बना रहा था और उसने महिला के दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी विवाद के चलते आखिरकार पति-पत्नी ने मिलकर सागर की हत्या कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link