मां के एक सवाल के बाद घर से निकला 14 वर्षीय मोहम्मद निहाल शफी शेख, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिला शव

नागपुर/कामठी: महाराष्ट्र के कामठी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 14 वर्षीय छात्र मोहम्मद निहाल शफी शेख का शव नागपुर-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शुरुआती जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसकी मां ने सिर्फ इतना पूछा था कि वह पिछले कई दिनों से स्कूल क्यों नहीं जा रहा है।

  • Save

आठ दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था मोहम्मद निहाल शफी शेख

मृतक की पहचान मोहम्मद निहाल शफी शेख (14) निवासी शहीदनगर, रनाला (कामठी) के रूप में हुई है। वह कामठी के एक स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले आठ दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था

मां के सवाल के बाद चुपचाप घर से निकला

मंगलवार सुबह उसकी मां ने उससे पूछा कि वह स्कूल क्यों नहीं जा रहा है। इसके बाद मोहम्मद निहाल शफी शेख ने घर पर खाना खाया, किसी से कुछ नहीं कहा और चुपचाप घर से निकल गया। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।

रातभर तलाश, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिला शव

शाम होने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार और ग्रामीणों ने पूरी रात उसकी तलाश की। बुधवार सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान रनाला क्षेत्र से गुजरने वाले नागपुर-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मोहम्मद निहाल शफी शेख के रूप में की।

  • Save

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कामठी उपजिला अस्पताल भेज दिया। कामठी (नवीन) पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक विकास तिडके कर रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोहम्मद निहाल शफी शेख की मौत रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से हुई। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link