नागपुर में तेज रफ्तार वाहन का कहर! हिट एंड रन में युवक की मौत, दो दोस्त घायल

नागपुर: नागपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एनएच-47 पर खापरखेड़ा थाना क्षेत्र के कुचक मोहल्ला इलाके में गुरुवार रात हुआ।

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

  • Save

जानकारी के अनुसार, आशीष उर्फ गोलू दोईफोडे (27) अपने दोस्तों पंकज शिवणकर (25) और सूरज महाले (25) के साथ दोपहिया वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद सड़क पर गिरे तीनों युवक

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। इस दौरान आशीष के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशीष उर्फ गोलू दोईफोडे को मृत घोषित कर दिया। वहीं पंकज और सूरज का इलाज जारी है।

  • Save

खापरखेड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस मामले में संजय वाघ (48), निवासी दिग्रस की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

हिट एंड रन मामलों से बढ़ी चिंता

नागपुर और आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ रहे हिट एंड रन मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय नागरिकों ने हाईवे पर कड़ी निगरानी और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link