मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: IIT बॉम्बे के तीन छात्रों की मौत, एक नागपुर का छात्र शामिल

गुड़ी पड़वा के दिन मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। लोणावला क्षेत्र में हुए इस भीषण दुर्घटना में IIT बॉम्बे के तीन छात्रों की मौत हो गई। मृतकों में नागपुर के छात्र लय देशभ्रतार का भी समावेश है। इस घटना से शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

  • Save

सूर्योदय देखने खंडाला जा रहे थे छात्र

जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र फोक्सवैगन पोलो कार से सफर कर रहे थे। वे पहाटे पवई स्थित IIT बॉम्बे कैंपस से खंडाला में सूर्योदय देखने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि घूमने के बाद वापसी के दौरान हादसा हुआ

भाताण सुरंग के पास हुआ हादसा

यह भीषण दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लोणावला के पास भाताण सुरंग क्षेत्र में हुई। वापसी के दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया, जिसके बाद कार सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार तीनों छात्रों की जान चली गई

  • Save

मृत छात्रों की हुई पहचान

इस हादसे में मृत छात्रों की पहचान ओमकुमार बोरसे (23, निवासी नाशिक), लय देशभ्रतार (20, निवासी लघुवेतन कॉलोनी, जरीपटका, नागपुर) और श्रेयांश शर्मा (22, निवासी जयपुर) के रूप में हुई है। तीनों IIT बॉम्बे के छात्र बताए गए हैं।

गुड़ी पड़वा के दिन मातम

त्योहार के दिन हुए इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। खासकर नागपुर के लय देशभ्रतार की मौत की खबर से शहर में गहरा दुख और संवेदना का माहौल है। परिजनों और परिचितों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

  • Save

हादसे के कारणों की जांच जारी

प्राथमिक जानकारी में चालक का नियंत्रण छूटना हादसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं, ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link