कामठी : प्रदेश युवक कांग्रेस की ओर से एमएम रब्बानी कनिष्ठ महाविद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तथा पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुरेश भोयर ने किया।
विभिन्न बीमारियों की हुई जांच
शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए रक्तचाप, मधुमेह, ईसीजी, सिकल सेल, हृदय रोग, अस्थि रोग और आंखों की जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तमीम फाजील, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मुजम्मील हसन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आमेरा पैकर, डॉ. मुदस्सर, डॉ. गोपाल अरोड़ा, डॉ. कृष्णा भोजवानी और डॉ. मनोज ओबरॉय सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।
कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव मोहम्मद इरशाद शेख, प्रीतम कापसे, नगरसेवक धीरज यादव, अनिल सूर्यवंशी, ममता कांबले, इशरत खान, सातीका खांडेकर, साजिद अंसारी, पूजा कापसे, अलंकार गजभिसे, मीर आरिफ अली, राशिद अंसारी, अभिषेक माहुले, संगीता नरड और साजिद कमाल अंसारी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इरशाद शेख ने किया संचालन
शिविर का संचालन और आभार प्रदर्शन मोहम्मद इरशाद शेख ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया।

