फिल्म बनाने का झांसा देकर ठगी: महिला के नाम पर 5.12 लाख का लोन लेकर हड़पे पैसे, विजय मालपानी और यासीर शेख पर मामला दर्ज

नागपुर: शहर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फिल्म निर्माण का सपना दिखाकर दो आरोपियों ने एक महिला को जाल में फंसाया और उसके नाम पर 5.12 लाख रुपये का लोन लेकर पूरी रकम हड़प ली। इस मामले में तहसील पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

कैसे रचा गया ठगी का पूरा खेल

पीड़ित महिला छाया (काल्पनिक नाम) पिछले तीन वर्षों से डागा अस्पताल में कार्यरत है।

  • जून 2022 में उसकी मुलाकात विजय मालपानी (55, निवासी प्रतापनगर) से हुई
  • बाद में मालपानी ने उसकी पहचान यासीर हुसैन शेख (35, निवासी मानकापुर) से कराई
  • यासीर ने खुद को फूड सेफ्टी, प्रॉपर्टी डीलिंग और ऑडिट कार्य से जुड़ा बताया

कुछ समय बाद आरोपियों ने महिला को बताया कि उन्हें फिल्म निर्माण का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है, जिसके लिए बैंक लोन की आवश्यकता है।
उन्होंने महिला को यह कहकर तैयार किया कि सरकारी कर्मचारी होने के कारण उसके नाम पर आसानी से लोन मिल सकता है और पूरी प्रक्रिया वे खुद संभाल लेंगे।

  • Save

महिला के नाम पर निकाला गया 5.12 लाख का लोन

  • दिसंबर 2022 में यासीर शेख ने महिला को बताया कि यस बैंक से 5 लाख रुपये का लोन मंजूर हो गया है
  • महिला ने भरोसा करते हुए पूरी रकम विजय मालपानी को सौंप दी
  • शुरुआत में आरोपियों ने कुछ EMI (हफ्ते) भरे, जिससे महिला को शक नहीं हुआ

बाद में बंद कर दी किस्तें, शुरू हुआ टालमटोल

कुछ समय बाद आरोपियों ने लोन की किस्तें भरना बंद कर दिया।
जब महिला ने पूछताछ की, तो

  • मालपानी ने कहा कि सारी जिम्मेदारी यासीर संभाल रहा है
  • दोनों आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे और पैसे लौटाने से बचते रहे

बैंक की वसूली से बढ़ी परेशानी

  • किस्तें न भरने के कारण महिला पर करीब 4.10 लाख रुपये की बकाया राशि हो गई
  • इसके बाद बैंक कर्मचारी वसूली के लिए घर पहुंचने लगे
  • इतना ही नहीं, आरोपी विजय मालपानी डागा अस्पताल पहुंचकर महिला की बदनामी करने लगा
  • Save

आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज

लगातार मानसिक और आर्थिक दबाव से परेशान होकर महिला ने

  • आरोपी के घर जाकर संपर्क किया, लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली
  • अंततः उसने तहसील पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई

पुलिस ने आरोपी विजय मालपानी और यासीर हुसैन शेख के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link