ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड कर्मचारी से ₹11.05 लाख की ठगी; दो आरोपियों पर केस

नागपुर: धरमपेठ निवासी 60 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी शालिग्राम पाली को ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर ₹11,05,744 की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने इस मामले में विनय सुनीलकुमार झरिया और दीपक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मोबाइल पर भेजा ट्रेडिंग लिंक

  • Save

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने शालिग्राम पाली के मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। आरोपियों की बातों पर विश्वास कर पाली ने लिंक खोला और उनके बताए निर्देशों के अनुसार अलग-अलग तारीखों में कई बार रकम निवेश की।

कई किस्तों में ऐंठे ₹11.05 लाख

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अलग-अलग निवेश के नाम पर ऑनलाइन कुल ₹11,05,744 की रकम प्राप्त की। रकम लेने के बाद आरोपियों ने न तो वादा किया गया मुनाफा दिया और न ही निवेश की मूल राशि वापस की।

भरोसा जीतकर की ऑनलाइन ठगी

जब काफी समय बाद भी रकम वापस नहीं मिली तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ऑनलाइन लेन-देन की जांच शुरू कर दी है।

  • Save

BNS और IT Act के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(c) और 66(d) के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

साइबर पुलिस अब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और रकम के लेन-देन की कड़ियां खंगाल रही है। आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास जारी है। मामला दर्ज होने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link