कन्हान क्षेत्र में बड़ी चोरी का खुलासा, मिनी ट्रक व 1200 किलो कोयला बरामद

कन्हान थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिनी ट्रक सहित चोरी किया गया कोयला बरामद कर लिया है और तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 जनवरी 2026 को सुबह 08:45 बजे से 10:20 बजे के बीच पीपरी रोड, शीतला माता मंदिर के पास चोरी की घटना घटी। इस मामले में कन्हान पुलिस स्टेशन में FIR क्रमांक 0032/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता कार्तिक दादाराव भुजाड़े (उम्र 31 वर्ष), जो WCL OCM कामठी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ड्यूटी के दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से कोयला चोरी कर उसे मिनी ट्रक में भरकर ले जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक TATA Super Ace मिनी ट्रक (MH 40 Y 3003) को रोका। जांच में ट्रक से लगभग 1200 किलो कोयला बरामद किया गया।

  • Save

जब्त संपत्ति का विवरण इस प्रकार है
• TATA Super Ace मिनी ट्रक
अनुमानित कीमत: ₹2,00,000
• कोयला – 1200 किलो
अनुमानित कीमत: ₹6,000

कुल जब्त संपत्ति का मूल्य: ₹2,06,000

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को चिन्हित किया है:
1. सर्वेश कुमार शिवचंद रावत (उम्र 17 वर्ष)
2. शुभम मुखिया (उम्र 21 वर्ष)
3. विनय कश्यप (उम्र 21 वर्ष)

  • Save

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की
• धारा 303(2)
• धारा 3(5)
के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक एकनाथ पांडुरंग राठोड़ को सौंपी गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस कार्यवायी को पोलिस निरीक्षक वैजयंती मांडवधरे, API रोशन बावनकर , पोलिस नाईक अनिल यादव ने मिल कर सहयोग की.

👉नवीन आवाज़ न्यूज़ पर बने रहिए — नागपुर और आसपास की हर बड़ी खबर सबसे पहले

  • Save

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link