आधार केंद्र पर अव्यवस्था, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही भारी परेशानी

कामठी तहसील क्षेत्र में आधार कार्ड सुधार और नए आधार पंजीकरण के लिए लगाए गए आधार केंद्र पर पिछले कई दिनों से लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। भीड़ इतनी बढ़ गई है कि सुबह-सुबह ही महिलाएँ, बच्चे और वृद्ध लाइन में लग जाते हैं, लेकिन फिर भी कई लोगों का नंबर दिन भर में नहीं आ पाता।

हले आधार केंद्र के लिए एक कमरे की व्यवस्था थी, जहाँ बैठने और इंतज़ार करने की सुविधा , धूप से बचने की सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन अब उस कमरे से आधार केंद्र को हटा कर बाहर खुले में एक अस्थायी शेड लगा दिया गया है। यह शेड छोटा होने के कारण लोगों को धूप, ठंड और भीड़ के बीच खड़े रहना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि
• लाइन व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित है
• नंबर पाने के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है
• महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए यह स्थिति बेहद मुश्किल और परेशान करने वाली हो गई है

एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि सुबह 8 बजे से लाइन में खड़ी हूँ, लेकिन अब तक नंबर नहीं आया। वहीं कई छात्रों का कहना है कि आधार अपडेट न होने से कॉलेज एडमिशन और सरकारी लाभ वाली योजनाओं के फॉर्म पेंडिंग पड़े हैं।

  • Save

नागरिकों ने तहसील प्रशासन से मौखिक मांग की है कि
• आधार केंद्र के लिए फिर से कमरे में सीट व्यवस्था की जाए
• ज़्यादा भीड़ को संभालने के लिए एक अतिरिक्त आधार काउंटर शुरू किया जाए

स्थानीय प्रशासन यदि तत्काल कदम उठाता है, तो महिला, बच्चे और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल, लोग मजबूर होकर रोजाना घंटों लाइन में खड़े होने को विवश हैं।
कामठी क्षेत्र महसूल मंत्री और ज़िले के पालक मंत्री का विधानसभा क्षेत्र है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link