सड़क हादसा: बाइक फिसलने से 24 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त घायल

नागपुर : नागपुर में दोपहिया वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। हादसा वाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ।

मृतक की पहचान शेरसिंग उईके के रूप में

  • Save

मृतक की पहचान शेरसिंग दीपसिंग उईके (24), निवासी लावा, वाड़ी के रूप में हुई है। शेरसिंग मूल रूप से कटंगी, बालाघाट का रहने वाला था और रोजगार के लिए नागपुर आया था।

विदर्भ लॉजिस्टिक के सामने फिसली बाइक

जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर को शेरसिंग अपने दोस्त सुखराम मडावी के साथ दोपहिया वाहन क्रमांक एमपी-22-झेडएच-7503 से जा रहा था। दोनों सोनबानगर से खड़गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विदर्भ लॉजिस्टिक के सामने बाइक से नियंत्रण छूट गया और वह सड़क पर फिसल गई।

  • Save

उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ा

हादसे में शेरसिंग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त सुखराम मडावी भी घायल हुआ है। वाड़ी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link