नेरी शिवार में पुलिस की कार्रवाई
कामठी: नवीन कामठी पुलिस ने नेरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कत्तल के लिए ले जाए जाने के उद्देश्य से निर्दयता से बांधकर रखे गए 15 मवेशियों को मुक्त कराया। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 2 लाख 80 हजार रुपये का माल जब्त किया। कार्रवाई शनिवार, 3 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे की गई।
चारा-पानी के बिना रस्सियों से बांधकर रखे थे मवेशी
पुलिस को सूचना मिली थी कि नेरी शिवार के जगदंबा ले-आउट स्थित नागोबा मंदिर के पास 15 मवेशियों को अवैध रूप से रस्सियों से बांधकर रखा गया है। मवेशियों को चारा और पानी भी उपलब्ध नहीं कराया गया था। सूचना के आधार पर नवीन कामठी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा।
पुलिस को देखते ही आरोपी फरार
पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद आरोपी भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने मौके पर बंधे सभी 15 मवेशियों को तत्काल मुक्त कराया। पुलिस ने उनकी देखभाल और सुरक्षा के लिए उन्हें बिडगांव स्थित गोरक्षण केंद्र भेजने की व्यवस्था की।
2.80 लाख रुपये का माल जब्त
इस कार्रवाई में पुलिस ने 2 लाख 80 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, मवेशियों को कत्तल के उद्देश्य से ले जाने की आशंका के आधार पर कार्रवाई की गई।
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
मामले में नवीन कामठी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
यह कार्रवाई थानेदार महेश आंधळे, सहायक पुलिस निरीक्षक रामेश्वर कायंदे, उपनिरीक्षक श्रीकांत गोरडे और आकाश मनवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

