मोबाइल छीनने से नाराज 21 वर्षीय खुशी लापता, अपहरण की आशंका; मानकापुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

नागपुर : मोबाइल के अधिक इस्तेमाल और पढ़ाई में लापरवाही को लेकर माता-पिता द्वारा मोबाइल ले लिए जाने से नाराज 21 वर्षीय युवती खुशी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। काफी समय बीतने के बाद भी उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मानकापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

  • Save

नर्सिंग की द्वितीय वर्ष की छात्रा है खुशी

गोधनी रेलवे क्षेत्र के सुमननगरी निवासी खुशी (21) नर्सिंग पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही है। उसके पिता वर्ष 2020 में नागपुर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं।

पढ़ाई पर ध्यान देने की समझाइश के बाद लिया मोबाइल

परिजनों के अनुसार, खुशी पढ़ाई पर ध्यान देने के बजाय लगातार मोबाइल का इस्तेमाल करती थी। इस कारण माता-पिता ने उसे समझाया। इसके बाद 11 सितंबर को उसका मोबाइल फोन ले लिया गया। मोबाइल लिए जाने से नाराज खुशी 13 सितंबर की शाम करीब 5.30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई।

  • Save

रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश, लेकिन नहीं मिली

देर रात तक खुशी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मित्र-मैत्रिणियों और संभावित स्थानों पर तलाश की। इसके बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

अपहरण की आशंका, पुलिस ने शुरू की तलाश

परिजनों ने किसी अनुचित घटना की आशंका जताई है। साथ ही किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किए जाने का संदेह भी व्यक्त किया गया है। पिता की शिकायत पर मानकापुर पुलिस थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अमित बकतवार ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब खुशी की तलाश में जुटी है।

  • Save

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link