कन्हान में दो पान ठेलों पर FDA की छापेमारी, 2 गिरफ्तार; 67 हजार 400 रुपये का माल जब्त

प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू बेचने की मिली थी सूचना

नागपुर जिले के कन्हान शहर में अन्न एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने दो पान ठेलों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू और खर्रा बनाने का सामान जब्त किया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 9 सितंबर को पुलिस की मदद से की गई।

  • Save

शुभम सायरे और विवेक मेश्राम गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम रामचंद्र सायरे (27), निवासी रायनगर, कन्हान और विवेक गुप्तालाल मेश्राम (39), निवासी इंदिरानगर, कन्हान के रूप में हुई है। दोनों के कन्हान शहर में पान ठेले हैं।

दोनों ठेलों से 10 किलो से ज्यादा तंबाकू बरामद

FDA टीम को सूचना मिली थी कि दोनों पान ठेलों से प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू से तैयार खर्रा बेचा जा रहा है। इसके बाद टीम ने पुलिस की सहायता से दोनों ठेलों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान शुभम सायरे के ठेले से 5 किलो 750 ग्राम और विवेक मेश्राम के ठेले से 5 किलो सुगंधित तंबाकू बरामद किया गया।

  • Save

तंबाकू और खर्रा मशीन समेत 67 हजार 400 रुपये का माल जब्त

कार्रवाई में शुभम के पास से 8,400 रुपये का तंबाकू और 25 हजार रुपये कीमत की खर्रा बनाने की मशीन जब्त की गई। वहीं, विवेक के पास से 8 हजार रुपये का तंबाकू और 25 हजार रुपये की खर्रा मशीन बरामद हुई।

दोनों आरोपियों से जब्त किए गए माल की कुल कीमत 67 हजार 400 रुपये बताई गई है।

महाराष्ट्र में सुगंधित तंबाकू पर प्रतिबंध

जांच के दौरान सामने आया कि महाराष्ट्र में सुगंधित तंबाकू के उत्पादन, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर प्रतिबंध है। इसके बाद FDA टीम ने पंचनामा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Save

BNS और खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज

इस मामले में कन्हान पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 123, 274 और 275 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link