रामटेक में सरपंच पदों का आरक्षण घोषित, 25 ग्राम पंचायतों में खुला और महिला प्रवर्ग के लिए सीटें तय

रामटेक: तालुका की 49 ग्राम पंचायतों में से 25 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण सोडत मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को तहसील कार्यालय में घोषित की गई। राज्य सरकार के 28 अगस्त 2026 के आदेश के अनुसार वर्ष 2025 से 2030 के दौरान गठित होने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का आरक्षण पांच वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है।

25 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण सोडत

  • Save

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रामटेक तहसील कार्यालय में आयोजित प्रक्रिया में खुला प्रवर्ग और खुला प्रवर्ग महिला के लिए सरपंच पदों का आरक्षण तय किया गया। इस प्रक्रिया में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग की ग्राम पंचायतों को शामिल नहीं किया गया।

सामान्य प्रवर्ग के लिए इन ग्राम पंचायतों में आरक्षण

खुला प्रवर्ग के सरपंच पद के लिए कांद्री, हिवरा बाजार, नवरगांव, मुसेवाड़ी, नगरधन, पंचाला (बु.), खुमारी, बोरी, भिलेवाड़ा, काचूरवाही, शीतलवाड़ी और सोनेघाट ग्राम पंचायतों का समावेश किया गया है।

महिला प्रवर्ग के लिए इन ग्राम पंचायतों में आरक्षण

खुला प्रवर्ग महिला के सरपंच पद के लिए मांद्री, पथरई, आसोली, महादुला, पटगोवरी, मनसर, पिंडकापार (सोनपुर), लोहडोंगरी, शिवनी (भों), हिवरा हिवरी और खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायतों को आरक्षित किया गया है।

  • Save

तहसील कार्यालय में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

आरक्षण सोडत के दौरान तहसीलदार रमेश कोळपे, नायब तहसीलदार अमित निंबाळकर, ग्राम पंचायत पदाधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आरक्षण की घोषणा के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link