शिवाजीनगर में सनसनीखेज वारदात! प्रवेश नहीं मिला तो कैफे में लगाई आग, ₹9 लाख का नुकसान

नागपुर: शिवाजीनगर में प्रवेश नहीं मिलने से नाराज एक ग्राहक ने कथित तौर पर अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर द बैरल कैफे में आग लगा दी। आग में कैफे का सामान जलकर खाक हो गया और करीब ₹9 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। यह घटना 6 सितंबर की सुबह करीब 4 से 4:30 बजे के बीच अंबाझरी थाना क्षेत्र में हुई।

  • Save

शराब पीने के लिए कैफे में घुसने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, कैफे मैनेजर कमलदीप दादाराव भित्रे (42) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता खारबी निवासी हैं। बताया गया कि आरोपी ग्राहक मोहनलाल तिवारी शराब पीने के लिए कैफे आया था, लेकिन उसे प्रवेश नहीं दिया गया।

CCTV में कैद हुई आरोपी की हरकत

  • Save

कैफे बंद कर मैनेजर घर चले गए थे। सुबह करीब 6:45 बजे कैफे मालिक हरीश गवई ने फोन कर उन्हें आग लगने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने के बाद मैनेजर ने CCTV फुटेज की जांच की। फुटेज में कथित तौर पर मोहनलाल तिवारी गेट फांदकर कैफे में प्रवेश करते, फिर बाहर निकलते और कुछ समय बाद दोबारा लौटते दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद उसने कथित तौर पर कैफे में आग लगा दी।

पांच AC समेत लाखों का सामान जलकर खाक

आग में कैफे के पांच एयर कंडीशनर, जिनकी कीमत करीब ₹7.5 लाख, सोफा सेट करीब ₹1 लाख तथा लकड़ी की टेबल, कुर्सियां और दरवाजा करीब ₹50 हजार का सामान जल गया। इसके अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज, लाइट्स और अन्य सामान भी नष्ट हो गया। कुल नुकसान करीब ₹9 लाख आंका गया है।

  • Save

दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

अंबाझरी पुलिस ने मोहनलाल तिवारी और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link