जन्म के महज 90 मिनट बाद बच्ची गायब
नागपुर के गांधीबाग स्थित डागा अस्पताल से शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे नवजात बच्ची के कथित अपहरण का मामला सामने आया। बच्ची का जन्म हुए महज करीब 90 मिनट ही हुए थे।
बेबी किट का लालच देकर बच्ची ले गई महिला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुर्का पहनी एक महिला ने बच्ची की नानी को बेबी किट देने का झांसा दिया और मौका पाकर नवजात को लेकर अस्पताल से फरार हो गई।
CCTV में कैद हुई संदिग्ध महिला
घटना के बाद पुलिस ने अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। संदिग्ध महिला की तस्वीरें सामने आने के बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई है।
DCP राहुल मदने के नेतृत्व में तलाश अभियान
घटना की सूचना मिलते ही DCP राहुल मदने के नेतृत्व में पुलिस टीम डागा अस्पताल पहुंची। पुलिस ने नवजात बच्ची को सुरक्षित बरामद करने और संदिग्ध महिला को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

