तीसरी मंजिल से गिरकर कारपेंटर की मौत, ओमप्रकाश महेंद्र मिस्त्री की इलाज के दौरान गई जान

नागपुर: सोनेगांव पुलिस थाना क्षेत्र के जयप्रकाशनगर स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाले 52 वर्षीय कारपेंटर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमप्रकाश महेंद्र मिस्त्री के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लखीसराय, बिहार के निवासी थे और फिलहाल ओसीएम की निर्माणाधीन इमारत में रह रहे थे।

  • Save

तिसरी मंजिल पर काम के बाद सोए थे

जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश मिस्त्री जयप्रकाशनगर स्थित ओसीएम बिल्डिंग नंबर 2 की तीसरी मंजिल पर फर्नीचर का काम कर रहे थे। रात में वे वहीं रुकते थे। 23 जुलाई की रात भोजन करने के बाद वे हमेशा की तरह तीसरी मंजिल पर सो गए थे।

सुबह पार्किंग में घायल हालत में मिले

अगली सुबह 24 जुलाई को करीब 6 बजे इमारत के सुरक्षा रक्षक को वे पार्किंग परिसर में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए थे। घटना की सूचना मिलते ही उन्हें मेडिकल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

  • Save

हालत गंभीर होने के कारण उपचार के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। 25 जुलाई की रात करीब 11:15 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से निर्माण स्थल पर काम करने वाले कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।

पुलिस ने दर्ज किया आकस्मिक मृत्यु का मामला

इस प्रकरण में सोनेगांव पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ओमप्रकाश महेंद्र मिस्त्री तीसरी मंजिल से कैसे गिरे और हादसे की परिस्थितियां क्या थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link