हुक्का पार्लर पर पुलिस का छापा: 3 युवतियों सहित 28 ग्राहक हिरासत में, मालिक-मैनेजर पर मामला दर्ज

नागपुर: शहर के पाचपावली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मारा। इस दौरान मौके से 3 युवतियों सहित 28 ग्राहकों को हिरासत में लिया गया, जबकि कैफे के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

हैमर््स कैफे पर आधी रात को पुलिस की कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि ‘हैमर्स कैफे एंड रेस्टोरेंट’ में अवैध रूप से हुक्का पार्लर संचालित किया जा रहा है। इसके आधार पर शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात पाचपावली पुलिस ने छापा मारा। जैसे ही पुलिस पहुंची, अंदर मौजूद ग्राहक धुएं के बीच घबराकर इधर-उधर भागने लगे

  • Save

मौके से 30 लोग हिरासत में

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 25 युवक और 3 युवतियों सहित कुल 28 ग्राहकों को पकड़ा। इसके अलावा कैफे के मालिक और मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया। इस तरह कुल 30 लोगों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया

हुक्का सामग्री और तंबाकू उत्पाद जब्त

पुलिस ने मौके से हुक्का पॉट, विभिन्न फ्लेवर के तंबाकू उत्पाद और हुक्का पीने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। इन सभी सामानों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Save

पहले भी दूसरे नाम से चल रहा था कैफे

जानकारी के अनुसार, यह कैफे पहले ‘फिरशिंग कैफे’ के नाम से संचालित किया जा रहा था। बाद में नाम बदलकर यहां गुपचुप तरीके से हुक्का पार्लर शुरू कर दिया गया, जिसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची थी।

शहर में तेजी से बढ़ रहे हुक्का पार्लर

यह कार्रवाई पिछले दो दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे साफ होता है कि नागपुर में हुक्का पार्लरों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। शहर के धरमपेठ, अंबाझरी, सीताबर्डी, सदर, तहसील, वर्धमाननगर, लकडगंज, जरीपटका, कामठी और कळमन सहित कई इलाकों में ऐसे पार्लर बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे हैं।

  • Save

निगरानी पर उठ रहे सवाल

सूत्रों के अनुसार, इन अवैध गतिविधियों की जानकारी स्थानीय निगरानी तंत्र और खुफिया विभाग को भी रहती है, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर कार्रवाई में ढिलाई बरती जाती है, जिससे ऐसे कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है।

पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में अन्य हुक्का पार्लरों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link