कामठी में 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं

कामठी: कामठी शहर के रमानगर क्षेत्र में एक 55 वर्षीय विवाहित व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार, 30 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कामठी (नया) पुलिस ने अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Save

घर में अकेले थे रतन रंगारी

मृतक की पहचान रतन देवाजी रंगारी (55), निवासी रमानगर, कामठी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम जब घर में कोई मौजूद नहीं था, तब रतन ने कमरे की छत की कड़ी से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।

परिजनों ने फंदे से लटका देखा

कुछ समय बाद जब उनकी पत्नी, बेटा और बेटी घर लौटे तो उन्होंने रतन को फंदे से लटका हुआ देखा। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और पड़ोसियों की मदद से उन्हें नीचे उतारा।

अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

  • Save

परिजन रतन को तुरंत कामठी के उपजिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा किया।

आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात

पुलिस के अनुसार, रतन रंगारी ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। इस संबंध में पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस ने अकस्मात मृत्यु की नोंद की

मृतक के बेटे सुमित की शिकायत के आधार पर कामठी (नया) पुलिस ने अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी महेश आंधळे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक सतीश पवार मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link